Monday, November 05, 2018

सवाल

बदल के अंदाज़ अपने हर बार लेती इम्तिहान है ज़िन्दगी,
जवाब की जुस्तजू में खुद मैं भी एक सवाल बन गया हूँ...


कैसे ज़िंदा हूँ बिना ज़िन्दगी, एक सवालिया निशान है,
हर सवाल का जवाब हो, यह तमन्ना भी तो मुहाल है…

Sunday, November 04, 2018

मुक़द्दस

मुक़द्दर के सितम को समझ के मुक़द्दस यह मजनूँ धड़कने,
एक खंडहर पे पहरा देती अब भी मुकर्रर जैसे दस्तूर हो कोई...



Friday, October 26, 2018

Twice over...

आना तेरा तौफ़ीक़ और जाना खुदा की नेमत
तेरे ही सदके दो बार देखी काफिर ने क़यामत

Meeting you was a divine absolution
Losing maybe a blessing in disguise
Else I'd have remained oblivious twice
Crater of hell in the glimpse of paradise

Saturday, August 18, 2018

मत कहो हवा से वो खुद को आज़माएँ... बुझाना भूल, वो अब कुछ जला के दिखाए...

मानो कि लोगो के कहने में आ के हवा भी चने के झाड़ पर चढ़ जाए दूसरों की सुनकर लाली की ललकार तम में अपना मुँह वो लाल कर आये गर आवेश में हवा अपना वेग बदल दे एक चिंगारी से जंगल की क्षति कर दे हवा को बहने दो अपने रुख, अपनी गति जो बुझ गया, शायद थी उसकी वो नियति मत कहो हवा से वो खुद को आज़माएँ बुझाना भूल, वो अब कुछ जला के दिखाए... ____________________________ कदाचित यात्रा ही गंतव्य है... चलते रहो, बहते रहो...

Tuesday, August 07, 2018

I find the emptiness happy and joyful, and I want it to prosper.

I totally love my solitude. Whenever, and wherever I find time, I spend it on me doing all that which pleases me be it reading books, watching movies, going to plays. I mean I would happily be doing nothing than out of boredom call someone randomly and meaninglessly ask, “होर दस?”

And it is not that I don’t have empty spaces, I do… But truth be told, I like it that way without any even the slightest pretense of trying to close the gaps of the past. It may sound strange and perhaps even sadistic but I find the emptiness happy and joyful, and I want it to prosper.

I don’t ever try to find my way out of the crystal maze, of the things that are meant to be and things that aren’t meant to be. Life has taught me time and again that even good things end so that better things may fill in.

नाउम्मीद ख़ला भी बन जाती है मुक़द्दस मुकम्मल
मज़ाक़ न हो वो मुकद्दर का, बस इतनी ही तवक़्क़ो है

Que será, será
Whatever will be, will be

❣❣❣

Thursday, January 11, 2018

इंतेहा मेरे फरेब की...

आप समझिए इसे इंतेहा मेरे फरेब की
अपने ज़ख्मों को दग़ा दिया, कि भर गए हो...